रक्षामंत्री एके एंटनी ने कहा कि विश्व में खाद्य कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के लिए भारत के विशाल मध्यवर्ग की बढ़ती समृद्धि को जिम्मेदार ठहराने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश का बयान एक क्रूर मजाक है।
एंटनी ने एक समारोह में कहा कि मौजूदा स्थिति के लिए अमेरिका भी जिम्मेवार है, क्योंकि वह कृषियोग्य भूमि पर बायो ईंधन की खेती करने लगा है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका को मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि के लिए दूसरे राष्ट्रों को जिम्मेदार ठहराने के बजाय अपनी इस नीति (कृषि भूमि को अन्य कार्यों के लिए इस्तेमाल) में सुधार करना चाहिए।
|