मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यौन शोषण मामले में विधायक ने पद छोड़ा
अपने ही पूर्व अंगरक्षक द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों से घिरी कांग्रेस विधायक सुनीता देवी ने रविवार को नैतिक आधार पर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

सुनीता ने रविवार को बताया कि पूर्व अंगरक्षक बालयोगेश्वर शर्मा उर्फ लाली ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था और इसी विवाद के चलते उन्होंने नैतिक आधार पर प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है।

इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे मामले की जाँच के लिए गठित दो सदस्यीय टीम कल यहाँ पहुँचने वाली है, जो सुनीता के खिलाफ लाली द्वारा लगाए गए आरोपों की विस्तार से जाँच करेगी।

लाली ने गत दिनों सार्वजनिक रुप से आरोप लगाया था कि जब वह सुनीता देवी का अंगरक्षक था तो सुनीता ने उसका यौन शोषण किया था।
और भी
इंफोसिस में पाई की पगार सबसे ज्यादा
तिरुपति मंदिर को मिलेंगे डिजीटल स्क्रीन
'भूतनाथ' भगाएगा भूत का डर
बीस लाख के जाली नोट जब्त
फिल्मकार प्रबोध मुखर्जी नहीं रहे
पिता की याद में स्मारक बनाएँगे अमिताभ