बीस लाख रुपए मूल्य के कथित जाली नोट के साथ यहाँ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है।
हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कल उसके साथ हवाई अड्डे के बाहर प्रतीक्षा कर रहे उसके साथी को भी पकड़ लिया। नोट पाँच सौ रुपए मूल्य के हैं।
सूत्रों ने बताया कि यात्री ताजुद्दीन श्रीलंका एयरलाइन्स की उड़ान से शारजाह से कोलम्बो होते हुए यहाँ आया था। उसने अपने हैंड बैगेज में मुद्रा छिपा रखी थी।
|