ख्यात फिल्म निर्माता प्रबोध मुखर्जी का रविवार को यहाँ हृदय संबंधी बीमारी की वजह से निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र तपन और बसु हैं, जो वितरण व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। बसु मुखर्जी ने बताया कि प्रबोध मुखर्जी पिछले एक सप्ताह से नानावटी अस्पताल में भर्ती थे। बीती रात 11 बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रबोध मुखर्जी ने जंगली, अप्रैल फूल, शर्मीली, शर्मिली, लव मैरिज, शागिर्द, अभिनेत्री और मिस्टर रोमियो जैसी फिल्मों का निर्माण किया था।
|