मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लू की चपेट में आईं महिला मंत्री
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी और लू की चपेट में राज्य की एक महिला मंत्री भी आ गईं।

प्रदेश की आदिमजाति कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती रंजना बघेल को लू लगने के कारण यहाँ अपना इलाज कराना पड़ा। इस वजह से उन्हें अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा।

श्रीमती बघेल के निजी सहायक जी.आर. कुशवाहा ने बताया कि बघेल ने मुख्यमंत्री के साथ धार और झाबुआ जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

इस दौरान उन्हें कई बार वातानुकूलित गाड़ियों से सीधे धूप में निकलना पड़ा था। संभवतः इसी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने खरगौन जाने का अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिया और अब वे आराम के लिए अपने गृह जिले धार जा रही हैं।

बड़वानी के विश्राम गृह में श्रीमती बघेल का इलाज करने वाले प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएस बघेल ने बताया कि मंत्री महोदया को लू लगने और कान में दर्द की शिकायत थी। चिकित्सकों के एक दल ने उनका उपचार किया जिसके बाद आज काफी आराम है।
और भी
मुजीब की भूमिका नहीं निभाएँगे बिग बी
जान का खतरा नहीं-सलेम
उत्तर भारतीय फिर राज के निशाने पर
मिर्च बाजार में आग
क्रिकेट सट्टेबाजी में पाँच गिरफ्तार
पर्यटन स्थल बनेंगे छत्तीसगढ़ के 98 गाँव