मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुजीब की भूमिका नहीं निभाएँगे बिग बी
बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अँग्रेजी फिल्म में बाँग्लादेश के संस्थापक मुजीबुर्रहमान की भूमिका अदा करने से इनकार कर दिया।

अमिताभ बच्चन ने शनिवार को यहाँ कहा कि मैंने इस बारे में पहली बार सुना है। मैं इसका खंडन करता हूँ, लेकिन लंदन का मीडिया इस पर जोर दे रहा है।

न्यूयार्क स्थित एक बांग्लादेश संवाद समिति के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सिनेमा में मुजीब की भूमिका करने के लिए बच्चन ने अपनी सहमति जता दी है।

इस फिल्म का नाम 'द पोएट ऑफ पोलिटिक्स' है। अमेरिका की प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने 1970 के दशक के शुरुआती दौर में बांग्लादेश के इस संस्थापक को अपने कवर स्टोरी में द पोएट ऑफ पोलिटिक्स कहा था।

एजेंसी ने यह भी कहा है कि बिग बी के अभिनेता पुत्र अभिषेक इस फिल्म में युवा मुजीब की भूमिका करेंगे। अमिताभ की पुत्रवधू और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय तथा मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी को भी फिल्म में मुख्य अभिनय के लिए लिए जाने की खबर है।

रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ सिने निर्देशक श्याम बेनेगल इसका निर्देशन करेंगे। यह सिनेमा पहले अँगरेजी में बनेगी। इसके बाद इस सिनेमा को बंगाली, हिंदी तथा अन्य भाषाओं में रूपांतरित किया जाएगा। इसका बजट 11 करोड़ से अधिक है।
और भी
जान का खतरा नहीं-सलेम
उत्तर भारतीय फिर राज के निशाने पर
मिर्च बाजार में आग
क्रिकेट सट्टेबाजी में पाँच गिरफ्तार
पर्यटन स्थल बनेंगे छत्तीसगढ़ के 98 गाँव
ग्रामीण बैंक से सात लाख लूटे