मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जान का खतरा नहीं-सलेम
मुंबई के जेजे अस्पताल में चिकित्सा जाँच के लिए लाए गए प्रत्यर्पित अपराध सरगना अबु सलेम ने शनिवार को अपनी जान का खतरा होने की बात से इनकार कर दिया।

प्रदेश सरकार और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कहा था कि सलेम की जिंदगी को खतरा है, इसलिए उसे ऑर्थर रोड जेल से बाहर नहीं लाया जाना चाहिए। सलेम ने दो दिन पहले पीठ में दर्द होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे जेजे अस्पताल जाँच के लिए लाया गया।

सलेम ने बताया कि उसकी जान को कोई खतरा नहीं है और जेल के भीतर उसे रखे जाने की योजना उसकी सुनवाई तथा अदालत की कार्रवाई में देर करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा बनाई गई है।
और भी
उत्तर भारतीय फिर राज के निशाने पर
मिर्च बाजार में आग
क्रिकेट सट्टेबाजी में पाँच गिरफ्तार
पर्यटन स्थल बनेंगे छत्तीसगढ़ के 98 गाँव
ग्रामीण बैंक से सात लाख लूटे
वीरप्पन की विधवा करेंगी अभिनय