मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उत्तर भारतीय फिर राज के निशाने पर
महाराष्ट्र में महाराष्ट्र दिवस ही मनाएँ-ठाकरे
उत्तेजक भाषण नहीं देने को लेकर पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को उत्तर भारतीय और अमिताभ बच्चन के खिलाफ फिर अपनी जुबाँ खोली।

राज ने कहा कि वे उत्तर भारतीयों को महाराष्ट्र की संस्कृति को बर्बाद करने की इजाजत नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सिर्फ महाराष्ट्र दिवस ही मनाया जाना चाहिए।

एमएनएस के दूसरे स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में एमएनएस प्रमुख ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर ले। मैं भयभीत नहीं हूँ।

राज ने महानायक अमिताभ बच्चन के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी को सही ठहाराया और अपने खिलाफ बयान को लेकर जया बच्चन पर निशाना साधा। उन्होंने रेलमंत्री लालूप्रसाद यादव का भी उपहास किया।

राज ने साफतौर पर जया बच्चन के पत्रकार वार्ता में दिए गए उस कथन की हँसी उड़ाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे केवल एक ठाकरे को जानती हैं और वे शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे हैं।

एमएनएस ने नहीं फेंकी बोतलें : शनिवार शाम एक जनसभा में राज ठाकरे ने कहा कि क्या अमिताभ बच्चन ने अपना पहला चुनाव उत्तरप्रदेश से नहीं लड़ा था? क्या वे उत्तरप्रदेश के ब्रांड एंबेसडर नहीं बने? उन्होंने पहली बार जिस गैर हिंदी फिल्म में काम किया था, क्या वह भोजपुरी फिल्म नहीं थी? क्या उन्होंने ऐश्वर्या के नाम पर उत्तरप्रदेश में स्कूल नहीं खोला है?

राज ने कहा अगर ऐसे महान कलाकार को अपने प्रदेश से प्यार है तो मुझे अपने राज्य के प्रति प्रेम क्यों नही होना चाहिए? उन्होंने कहा कि बच्चन के निवास पर बोतल फेंकने की घटना में एमएनएस शामिल नहीं है। मेरे लोगों ने यह नहीं किया है। अगर वे ऐसा करते तो वे एक बोतल फेंकने के बजाय पूरा कैरेट फेंकते।

भाषण की जाँच होगी : महाराष्ट्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम राज ठाकरे के भाषण की प्रतिलिपि की जाँच करेंगे। राज ने शिवाजी पार्क में एक जनसभा में कहा कि अगर उत्तर भारतीयों ने मुंबई और महाराष्ट्र में अपनी दादागीरी बंद नहीं की तो वे उन लोगों को बाहर करने को मजबूर हो जाएँगे।
और भी
मिर्च बाजार में आग
क्रिकेट सट्टेबाजी में पाँच गिरफ्तार
पर्यटन स्थल बनेंगे छत्तीसगढ़ के 98 गाँव
ग्रामीण बैंक से सात लाख लूटे
वीरप्पन की विधवा करेंगी अभिनय
हुबली में विस्फोटकों का जखीरा बरामद