आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले के मिर्च बाजार में आग लगने से कई क्विंटल मिर्च जल गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अग्निशमन विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाजार में आग लगने के बाद पड़ोसी जिले कृष्णा और प्राकशम से दमकल गाड़ियाँ बुलवाई गईं। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
|