उत्तरप्रदेश में गोण्डा के वजीरगंज क्षेत्र में शनिवार को बदमाश ग्रामीण बैंक के खजांची को तमंचा दिखाकर सात लाख से अधिक रुपए लूट कर फरार हो गए।
लुटेरे पाँच थे। वे बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने कैशियर को तमंचे से डराकर सात लाख नौ हजार 80 रुपए लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
|