कर्नाटक पुलिस ने नगर के उपनगरीय इलाके के एक मकान में आतंकवादियों द्वारा छिपाया गया विस्फोटकों का बड़ा जखीरा ढूँढ़ निकाला।
डीजीपी (कोर ऑफ डिटेक्टिव्स) आलोक कुमार ने बताया कि पाँच आतंकवादियों से पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमला नगर में शुक्रवार रात एक मकान की तलाशी ली। तलाशी में आतंकवादियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक बरामद हुए।
विस्फोटकों में 150 डेटोनेटर और 50 जिलेटिन की छड़ें हैं। कुमार ने बताया कि इंदौर में हाल में ही गिरफ्तार किए गए अदनान के अतिरिक्त मिर्जा बेग, सफदर हुसैन नागौरी और कमरुद्दीन से उनकी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कर्नाटक और गोवा में धमाकों को अंजाम देने की अपनी योजना के बारे में वे पहले ही स्वीकार कर चुके हैं।
|