मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ज्योतिरादित्य ने की राहुल की तारीफ
केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को यहाँ पार्टी महासचिव राहुल गाँधी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि गाँधी न सिर्फ कांग्रेस और देश के युवाओं के बल्कि पूरे देश के नागरिकों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से देश के दूरस्थ अंचलों में जाकर कमजोर आदिवासी वर्ग के लोगों से मिल रहे हैं और उनके घरों में जाकर रुकते हैं, इससे इन वर्गों के प्रति उनके मन में कितनी संवेदनशीलता है इसका पता चलता है।

महँगाई के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के समय 1999 से 2004 के दौरान आनुपातिक रूप से ज्यादा कीमतें बढ़ी थी, जबकि उस समय वैसा अंतरराष्‍ट्रीय दबाव भी नहीं था जैसा कि आज है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केन्द्र सरकार तीन महीने में महँगाई पर काबू पा लेगी।

इसके पूर्व सिंधिया का आज यहाँ मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर विमानतल से रेसीडेन्सी तक उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। बाद में कांग्रेस ने भी उनका अभिनंदन किया।
और भी
पत्रकारिता सिर्फ ग्लैमर नहीं है-अल्का सक्सेना
असम में 40 घर जलकर राख
महँगाई पर भाजपा की राजनीति-दिग्विजय
सड़क दुर्घटना में सात मरे, 35 घायल
पुरातन स्वरूप खो रही हैं काशी की गलियाँ
निठारी मामले में पुलिस अधिकारी घेरे में