असम में सीमावर्ती कर्बी आंगलोंग जिले के लाहोरीजान इलाके में भीषण आग लगने के कारण करीब 40 घर जलकर नष्ट हो गए तथा सैंकडों परिवार बेघर हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नागालैंड की सीमा से सटे लाहोरीजान इलाके में एक मकान के रसोईघर में लगी आग ने देखते ही देखते सारे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
हवा का प्रवाह तेज होने के कारण बाद में आग पूरे इलाके में इतनी जल्दी फैल गई कि लोगों को अपना सामान उठाने का भी मौका नहीं मिला। गैर आधिकारिक खबरों के अनुसार आग में जलकर एक बच्चे की मौत हो गई है लेकिन अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दीमापुर अग्निशमन केंद्र से दमकल की पाँच गाडियाँ घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
|