मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
महँगाई पर भाजपा की राजनीति-दिग्विजय
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजयसिंह ने वैश्विक परिस्थितियों के मुकाबले भारत में महँगाई कम होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि कि इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है। सिंह ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में महँगाई चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले आज भी गेहूँ-चावल भारत में अधिक सस्ता है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही महँगाई के आँकडे़ जनता के बीच जारी कर यह हकीकत बताएगी कि महँगाई एनडीए सरकार के दौरान ज्यादा थी। उस सरकार ने जमाखोरी रोकने के राज्यों के जो अधिकार छीन लिए थे उन्हे यूपीए सरकार ने वापस लौटा दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारें इन अधिकारों का प्रयोग जमाखोरों व मुनाफाखोरों के खिलाफ नहीं कर रही हैं अगर राज्य सरकारें इनका इस्तेमाल शुरू कर दे तो महँगाई कुछ ही दिनों में कम हो सकती है। सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि उनकी सरकार ने आज तक एक भी जमाखोर व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नही की है।
और भी
सड़क दुर्घटना में सात मरे, 35 घायल
पुरातन स्वरूप खो रही हैं काशी की गलियाँ
निठारी मामले में पुलिस अधिकारी घेरे में
छात्र ने किया आत्महत्या का प्रयास
बसपा नहीं लड़ेगी हमीरपुर उपचुनाव
'कटोरे पे कटोरा, बेटा बाप से भी गोरा'