राष्ट्रीय राजधानी में प्रबंधन के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार छात्र अरुणेशसिंह को जब यह पता लगा कि वह जिस संस्थान में पढ़ाई कर रहा है वह मान्यता प्राप्त नहीं है तो उसने नींद की गोली खा ली। सिंह को उसके मित्र पास के एक अस्पताल ले गए जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है।
|