बहुजन समाज पार्टी 22 मई को होने वाले हमीरपुर लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार नैयर ने बताया पार्टी अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश इकाई से संसद के आगामी आम चुनावों की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने और इस उप चुनाव में समय बरबाद नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
|