मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मल्लिका के खिलाफ पुलिस में शिकायत
श्रीया सरन के बाद अब तमिलनाडु में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को नैतिकता के पहरेदारों का कोपभाजन बनना पड़ा है। एक हिंदूवादी संगठन ने फिल्म समारोह में अनुचित पोशाक पहनने को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह शिकायत हिंदू मक्कल काची (एमएमके) ने गुरुवार को दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया है कि प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन की नई फिल्म 'दशावतारम' की ऑडियो सीडी जारी करने के लिए आयोजित समारोह में मल्लिका ने ऐसा परिधान धारण किया, जिससे हिंदुओं की भावनाएँ आहत हुईं। इस समारोह में मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि, हॉलीवुड अभिनेता जैकी चान और महानायक अमिताभ बच्चन भी उपस्थित थे।

अभिनेत्री पर पारदर्शी और छोटे कपड़े पहनने का आरोप लगाया गया है। एचएमके कार्यकर्ता कनीराजन ने अपनी शिकायत में कहा कि मंच पर मल्लिका पाँव के ऊपर पाँव चढ़ाकर बैठी थीं।

मल्लिका के अतिरिक्त अभिनेत्री श्रीया सरन, शिल्पा शेट्टी, रीमा सेन और खुशबू को विभिन्न कारणों से नैतिकता के पहरेदारों का निशाना बनना पड़ा है।

कुछ महीने पहले एचएमके ने अभिनेत्री श्रीया के खिलाफ भी रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'शिवाजी द बॉस' के गोल्डन जुबली समारोह में कथित तौर पर अभद्र परिधान धारण करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और रीमा सेन के खिलाफ मदुरै के एक वकील ने एक सांध्य दैनिक से साठगाँठ कर ऐसी तस्वीरें प्रकाशित कराने का मामला दर्ज कराया था, जो अश्लील प्रकृति की थीं। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने पिछले महीने इसे निरस्त कर दिया था।
और भी
आडवाणी का कांग्रेस और जदएस पर आरोप
छत्तीसगढ़ के गरीब छात्र बन सकेंगे पायलट
वनमंत्री ने फहराया उलटा ध्वज
नासिक में किसान ने की आत्महत्या
उग्रवादी हमले में दो जवान शहीद
रितिक रोशन फिर ‍पिता बने