महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर ध्वज लगाने के मामले में गुरुवार को लापरवाही बरतने के आरोप में पश्चिम विदर्भ के वाशिम में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
महाराष्ट्र के वनमंत्री बबनराव पचफुटे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और उन्होंने उलटा ध्वज फहरा दिया। परेड ग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में मौजूद महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी के एक लिपिक ने इस गलती को पकड़ा और इसके बारे में मंत्री को जानकारी दी।
ध्वज को नीचे उतारा गया और मंत्री ने इसे फिर फहराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और इस लापरवाही के लिए एएसआई तुलसीराम चंद्रभान अम्भोरे एवं सिपाही अजय दयाराम अखाराव को दोषी पाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
|