मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उग्रवादी हमले में दो जवान शहीद
प्रतिबंधित मणिपुर पीपुल्स आर्मी (एमपीए) के उग्रवादियों ने चंदेल जिले के झुपी इलाके में घात लगाकर असम राइफल्स के दो जवानों की हत्या कर दी और चार अन्य जवानों को घायल कर दिया।

अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उग्रवादियों ने यहाँ से 140 किलोमीटर दूर झुपी इलाके में कल 6 असम राइफल्स बटालियन पर राकेट लांचर के जरिये बम से हमले किए और इसके बाद उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार उग्रवादियों ने असम राइफल्स के जवानों पर उस वक्त हमला किया जब वे पास के एक स्थान से पानी लेने के लिए जा रहे थे। इस हमले में असम राइफल्स का एक वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को लीमाखोंग के सेना अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

इस हमले में मारे गए जवानों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल साइंस अस्पताल भेज दिया गया है।
और भी
रितिक रोशन फिर ‍पिता बने
पाक कैदियों के लिए मुहिम चलाएँगी दलबीर
'सुंदरबन के लोगों का उपहार है पद्मभूषण'
मोक्ष के लिए तरस रही है गंगा!
कांग्रेस के 31 उम्मीदवारों की सूची जारी
नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से