मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक कैदियों के लिए मुहिम चलाएँगी दलबीर
पाकिस्तान की जेल में बंद अपने भाई सरबजीत की रिहाई के लिए मुहिम चलाने वाली दलबीर कौर ने भारत की जेलों में बंद पाकिस्तानी नागरिकों की रिहाई के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

दलबीर कौर ने कहा कि मैंने उन 45 पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई के लिए काम करने का संकल्प लिया है, जिनमें से अधिकतर सजा की अवधि पूरी कर लिए जाने के बाद भी रिहा नहीं हुए हैं या फिर छोटे-मोटे कारणों से गिरफ्तार हो गए हैं, ताकि वे अपने परिवार से मिल सकें।

अपने भाई से मिलने के लिए पाकिस्तान की सप्ताहभर की यात्रा से लौटी दलबीर ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग की प्रमुख आसमा जहाँगीर के साथ काम करने वाले मानवाधिकारी कार्यकर्ता ब्रिगेडियर राव आबिद हामिद (सेवानिवृत्त) ने पाकिस्तानी कैदियों की सूची दी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस काम के लिए कश्मीरसिंह की रिहाई में अहम भूमिका निभाने वाले पाकिस्तान के पूर्व मानवाधिकार मंत्री अंसार बर्नी से प्रेरणा मिली है।
और भी
'सुंदरबन के लोगों का उपहार है पद्मभूषण'
मोक्ष के लिए तरस रही है गंगा!
कांग्रेस के 31 उम्मीदवारों की सूची जारी
नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से
...और धर्मेन्द्र ऑटो में कूद पड़े
करुणानिधि ने किया खंडन