मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से
तीन केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना एडोल्फ हिटलर से की और राज्य के विकास के लिए चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री शंकरसिंह वाघेला ने मोदी की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि जब ब्रिटेन के नेता हिटलर को कुछ कहते थे तो हिटलर जर्मनी की जनता से कहता था कि ब्रिटेन उन लोगों का अपमान कर रहा है।

इसी तरह मोदी को जब कुछ कहा जाता है तो वे भी गुजरात की जनता को यही कहते हैं कि जनता का अपमान किया जा रहा है। केंद्रीय खाद्य और प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सुबोधकांत सहाय और केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री दिनशा पटेल ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी की आलोचना की।
और भी
...और धर्मेन्द्र ऑटो में कूद पड़े
करुणानिधि ने किया खंडन
'नरगिस' से अंडमान में हलचल
बद्रीनाथ में जीवन का संचार
मणिपुर में 10 उग्रवादी गिरफ्तार
82 लापरवाह अधिकारी निलंबित