तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने पट्टालिमकाल काची (पीएमके) के नेता रामदास के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के लिए राज्य में भूमि आबंटित करने के आरोपों का गुरुवार को खंडन किया। करुणानिधि ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार सेज स्थापित करने संबंधी सभी करारों पर पूरी पारदर्शिता बरत रही है।
तारामनी में तेज के आने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 3000 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सेज की स्थापना के लिए टिडको और टाटा रियलिटी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके अलावा 27 एकड़ क्षेत्र में एक और सेज की स्थाना के लिये डीएल एफ के साथ करार किया गया है।
उन्होंने कहा कि दोनों सेज के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं किया गया है और न ही सरकारी जमीन दी गई है। उन्होंने कहा कि सेज के लिए फिल्म सिटी की जमीन भी नहीं ली गई है जैसा कि रामदास दावा कर रहे हैं।
करुणानिधि ने कहा कि जब राज्यों के बीच रोजगार बढ़ाने के लिए औद्योगिक घरानों को आमंत्रित करने का होड़ मची हुई है ऐसे समय में श्री रामदास की चेन्नई या किसी अन्य स्थान पर सेज को नहीं आने देने की माँग हास्यास्पद है।
|