मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'नरगिस' से अंडमान में हलचल
चेन्नई से 600 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में बने भयंकर चक्रवाती तूफान 'नरगिस' के चलते अंडमान और निकोबार की सभी जलयान यात्राएँ रद्द कर दी गई हैं और मछुआरों को सतर्क कर दिया गया है।

अंडमान पोत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सभी अंतर्द्वीप जलयान की यात्राएँ रद्द कर दी गई हैं और बुधवार को अंडमान से विशाखापत्नम जाने वाले जहाजों की यात्राओं को भी स्थगित कर दिया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार नरगिस बहुत भयंकर हो गया है और अब पूर्व-दक्षिणपूर्व बर्मा की ओर उसका रुख हो गया है।

मौसम विभाग के अधिकारी केसी दास ने बताया कि हालाँकि नरगिस चक्रवात अभी अंडमान के निकट है और अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह इन द्वीपों के लिए समस्या बनेगा।

इस बीच अंडमान और निकोबार द्वीप ने सभी मछुआरों को समुद्र न जाने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के तट से लेकर अंडमान के चारों ओर समुद्र की स्थिति काफी अशांत रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान के कारण अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान द्वीप और निकटवर्ती समुद्री इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की आशंका है। अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप में भारी वर्षा भी होने की आशंका है।
और भी
बद्रीनाथ में होने लगा है जीवन का संचार
मणिपुर में 10 उग्रवादी गिरफ्तार
82 लापरवाह अधिकारी निलंबित
पुंछ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद
105 उद्यानों के भूमिपूजन का कीर्तिमान
पुस्तक मेला और पुस्तक बाजार