मणिपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। असम राइफल्स के प्रवक्ता ने बताया कि थौबल जिले के वांगन्ज क्षेत्र में एक अभियान के दौरान बल के जवानों ने यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के दो संदिग्ध उग्रवादियों को पकड़कर कल पुलिस के हवाले कर दिया।
इनके कब्जे से एक नौ एमएम की विदेशी पिस्तौल, नौ एमएम की एक मैगजीन, एक मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की गई। एक अन्य घटना में बल के जवानों ने लम्जाओ क्षेत्र और हियांगलम हीरानमोल तुरेट में एक संयुक्त अभियान के दौरान तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से भी घातक सामग्री जब्त की गई। जब्त सामग्री सहित उग्रवादी काकचिंग पुलिस को सौंप दिए गए। इस बीच इम्फाल ईस्ट पुलिस ने भी तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।
|