मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
82 लापरवाह अधिकारी निलंबित
कश्मीर घाटी स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में ड्यूटी से अनुपस्थित 82 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के 45 अधिकारियों को ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया।

निलंबित होने वालों में सहायक निबंधक (सहकारिता) भी शामिल हैं। यहाँ पिछले 48 घंटों में अनुपस्थिति और कार्य के प्रति लापरवाही के कारण 82 अधिकारी निलंबित किए गए हैं। अधिकारियों के विरुद्ध हाल ही में की गई इस कार्रवाई के साथ पिछले एक महीने में कश्मीर घाटी में 150 अधिकारी विभिन्न कारणों से निलंबित किए जा चुके हैं।
और भी
पुंछ में विस्फोटकों का जखीरा बरामद
105 उद्यानों के भूमिपूजन का कीर्तिमान
पुस्तक मेला और पुस्तक बाजार
पेश नहीं हुईं सोहा अली खान
राज ठाकरे को मानवाधिकार आयोग की नसीहत
लालू के बाल पर फिदा हबीब