सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने से विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना ने पुंछ के चतराल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जहाँ से पाँच यूबीजीएल ग्रेनेड और पीका गन के 62 कारतूस बरामद हुए। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
|