मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
105 उद्यानों के भूमिपूजन का कीर्तिमान
वर्ल्ड गार्डन-डे पर 14 घंटे, 15 मिनट और 30 सेकंड में 105 उद्यानों का भूमिपूजन कर कीर्तिमान रचने वाले इंदौर के नागरिक बुधवार को पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट हुए। हजारों हाथों ने मोमबत्ती जलाकर हरित संकल्प लिया।

उद्यानों के भूमिपूजन का सिलसिला मंगलवार रात 12 बजकर 2 मिनट पर शुरू हुआ। मेयर हाउस के सामने स्थित उद्यान का भूमिपूजन करने के बाद महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा का काफिला दिलपसंद कॉलोनी की तरफ बढ़ा। कहीं तीन मिनट तो कहीं पाँच मिनट में भूमिपूजन कर काफिला अगले उद्यान के लिए रवाना हो गया।

महापौर ने बिना रुके, बिना थके लगातार 102 उद्यानों का भूमिपूजन कर इतिहास रच दिया। इसके बाद महापौर को थकान से चक्कर आने लगे और वे घर लौट गईं। शेष उद्यान का भूमिपूजन एमआईसी सदस्य ने किया। शाम को वे बग्घी में सवार होकर नेहरू पार्क पहुँचीं।

हजारों लोगों ने लिया संकल्प : भूमिपूजन के बाद शाम को हजारों नागरिकों ने मोमबत्ती जलाकर हरित इंदौर का संकल्प लिया। नागरिक परिवार सहित इस संकल्प के सहभागी बने। शाम 7.27 बजे लोगों ने मोमबत्ती जलाकर संकल्प लिया और 15 सेकंड में पूरा नेहरू पार्क रोशन हो गया।

तो हो जाएगा रिकॉर्ड दर्ज : लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कार्यकारी संपादक एमएस जोस ने कहा कि 101 से अधिक बगीचों के भूमिपूजन का रिकॉर्ड स्वीकार कर लिया गया है। यदि 15 अगस्त तक इस तरह इस रिकॉर्ड को अन्य किसी संस्था ने नहीं तोड़ा तो वर्ष 2009 की लिम्का बुक में इस कीर्तिमान को प्रकाशित किया जाएगा। बुक में हजारों लोगों द्वारा लिए गए संकल्प का उल्लेख भी किया जाएगा। (नईदुनिया)
और भी
पुस्तक मेला और पुस्तक बाजार
पेश नहीं हुईं सोहा अली खान
राज ठाकरे को मानवाधिकार आयोग की नसीहत
लालू के बाल पर फिदा हबीब
बाराबंकी कोर्ट में पाँच बम मिले
चीयरलीडर से कहीं बेहतर भाँगड़ा-उद्धव