मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राज ठाकरे को मानवाधिकार आयोग की नसीहत
महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे आगामी रैली में अपनी सीमाओं में रहकर भारतीय संविधान और कानून का पालन करें।

राज ठाकरे शनिवार को ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में रैली को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने फरवरी में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसक अभियान चलाया था और उन्हें अपने कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था।

रैली में ठाकरे भविष्य की कार्रवाई संबंधी घोषणा करेंगे। रैली के लिए पुलिस से उन्हें पहले ही अनुमति मिल चुकी है। इसी बीच राज ठाकरे के वकील ने राज्य मानवाधिकार आयोग के सामने एक हलफनामा दायर कर कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के खिलाफ आदेश देना आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं है।

सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर की शिकायत पर आयोग ने राज को आज अपने सामने पेश होने का निर्देश दिया था।
और भी
लालू के बाल पर फिदा हबीब
बाराबंकी कोर्ट में पाँच बम मिले
चीयरलीडर से कहीं बेहतर भाँगड़ा-उद्धव
कुख्यात उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर
संकटमोचन मंदिर में सुरों की गंगा बही
असम में विस्फोट, दो बच्चों की मौत