उत्तरप्रदेश की बाराबंकी जिला कचहरी में बुधवार को पाँच देशी बम पाए जाने से वहाँ हड़कम्प मच गया।
पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि दोपहर कचहरी में प्लास्टिक की थैली में रखे पाँच बम बरामद किए गए। प्रारम्भिक जाँच में ये सुतली बम जैसे प्रतीत हुए हैं, लेकिन पुलिस इनकी गहराई से जाँच कर रही है।
बम बरामदगी की सूचना मिलते ही लखनऊ से भी आतंकवाद निरोधक दस्ता यहाँ पहुँच गया और उसने भी जाँच शुरू कर दी है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित ने कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ाए जाने की माँग की है।
|