शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने क्रिकेट अधिकारियों को सलाह दी है कि अगर वह सचमुच क्रिकेट का उत्साह बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए चीयरलीडर से कहीं बेहतर भाँगड़ा है।
एक अनौपचारिक बातचीत में ठाकरे ने कहा कि जब हमारा काम भाँगड़ा से बेहतर तरीके से हो सकता है तो चीयर बालाएँ क्यों?
कृषि मंत्री तथा भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष शरद पवार के बारे में उद्धव ने कहा कि उन्हें किसानों पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वह क्रिकेट पर अधिक ध्यान दे रहें है।
भाजपा में जारी अंदरूनी लड़ाई के बारे में ठाकरे ने कहा कि पार्टी अब इससे उबर रही है। मैने व्यक्तिगत तौर पर गोपीनाथ मुंडे तथा नितीन गड़करी से बातचीत की है।
|