हरकत उल मुजाहिदीन का एक स्वयंभू प्रमुख जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक विशेष सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात लगभग 10 बजे सोपोर शहर स्थित एक पुराने अस्पताल पर छापा मारा और वहाँ छिपे उग्रवादियों से समर्पण करने के लिए कहा।
इस पर उग्रवादियों ने पुलिस पर अंधाधुँध गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें कांस्टेबल अब्दुल मजीद घायल हो गया।
प्रवक्ता ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में हरकत उल मुजाहिदीन का स्वयंभू प्रमुख साजद अफगानी मारा गया। वह पाकिस्तानी नागरिक था।
|