मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'डेढ़ इंच मुस्कान' का लोकार्पण
-लखनऊ सअरविंशुक्ल
नगर की गौरवमयी प्रतिष्ठित संस्था भुशुडिं साहित्य संस्थान के तत्वावधान में चर्चित हास्य कवि ठहाका अनिल 'बाँके' की हास्य काव्य कृति 'डेढ़ इंच मुस्कान' का लोकार्पण किया गया।

यह लोकार्पण मुख्य अतिथि हास्य-व्यंग्य के सुविख्यात कवि सूर्य कुमार पाण्डेय द्वारा वरिष्ठ गीतकार रवीन्द्र कुमार 'राजेश' की अध्यक्षता में यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में किया गया, जिसके स्वागताध्यक्ष डॉ. चक्रधर नलिन थे। आयोजन का कुशल संचालन डॉ. अशोक 'अज्ञानी' ने किया। इस अवसर पर हास्य कवि अनिल बाँके ने अपनी काव्य कृति 'डेढ़ इंच मुस्कान' के कुछ चुनिंदा अंश सुनाकर सभी श्रोताओं को खूब हँसाया-

वे कर रहे प्यार-बहुत नाप तौल के।
हम कर रहे कमाल, मधुर बात बोल के।
चलिए-संभल-संभल के, कुछ आगे भी देखिये।
ढक्कन खुले हुए है यहाँ- मैनहोल के

मैमोरी लैब की स्थापना : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड ने छात्रों की बौद्धिक व मानसिक क्षमता को बढ़ाने व निखारने के उद्देश्य से बहुउपयोगी 'मेमोंरी लैब' की स्थापना अपने विद्यालय में की है।

प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती विनीता कामरान ने कहा कि मेमोरी लैब का उद्देश्य छात्रों की सीखने व याद करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह छात्रों को मानसिक तनाव मुक्त करने एवं उनकी याददाश्त को लगभग दोगुना करने का एक बेहतरीन जरिया है। सीएमएस सदैव ही अपने छात्रों को 'टोटल' क्वालिटी पर्सन' बनाने हेतु प्रयत्नशील है।

बुन्देलखंड सूखा राहत कोष : गायत्री ज्ञान मंदिर से जुड़े कार्यकर्ता भाई-बहनों ने थोड़ा-थोड़ा धन एकत्रित कर 11000 रुपए की राशि बुन्देलखंड सुखा राहत कोष के लिए वीरेन्द्र तिवारी को भेंट किया।

इन्दिरानगर स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी उमानन्द शर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार का लखनऊ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक शांतिकुंज के वरिष्ठ प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में विद्या विस्तार वर्ष की अब तक हुई प्रगति की समीक्षा हुई।

छोटे शहरों में भी दिखेगा फ्यूचर : बिग बाजार के जरिए रिटेल कारोबार में नाम और दाम कमाने वाले समूह फ्यूचर ग्रुप ने अब छोटे शहरों की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अगले तीन साल में वह उन क्षेत्रों में विस्तार के लिए चार हजार करोड़ रुपए को निवेश करेगा। फ्यूचर ग्रुप के मुख्य कार्यकारी किशोर बियाणी ने बताया कि हम तेज रफ्तार के साथ विस्तार करते जा रहे हैं।
और भी
कांग्रेस ने आठ बागियों को निकाला
विजय शंकर माथुर की नियुक्ति खत्म
विधायक अरुण गवली पर मकोका
बीस साल बाद मिली उम्रकैद
बिजली कटौती से त्रस्त कानपुरवासी
सरबजीतसिंह का परिवार लौटा