मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विधायक अरुण गवली पर मकोका
15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
गैंगस्टर से राजनेता बने अरुण गवली और चार अन्य को जबरन वसूली के मामले में मंगलवार को 15 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

रियल इस्टेट डेवलपर्स से कथित तौर पर जबरन धन वसूले जाने के मामले में आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) और भादसं की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।

आरोपी को पुलिस हिरासत में दिए जाने का अनुरोध करते हुए अभियोजन पक्ष के वकील कल्पना चव्हाण ने कहा कि पुलिस ने अखिल भारतीय सेना के विधायक गवली और अन्य आरोपियों के पास से आठ लाख रुपए बरामद किए हैं।

गवली को इस मामले में 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उनके भाई विजय अहीर सह-आरोपी है।
और भी
सरबजीतसिंह का परिवार लौटा
138 के हबीब मियाँ का सम्मान
...ताकि बच्चे माओवादियों से बचें
हत्या के मामले में आईएएस घेरे में
इंटरनेट लॉटरी कांड का सदस्य गिरफ्तार
अब राजनीति में नहीं आऊँगा-अमिताभ