मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरबजीतसिंह का परिवार लौटा
पाकिस्तान में मृत्युदंड का सामना कर रहे भारतीय कैदी सरबजीतसिंह के परिवार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा सरबजीत की फाँसी को तीन सप्ताह के लिए टालना सरबजीत के प्रति पाक सरकार के सकारात्मक रवैए का सबूत है।

सरबजीत की बहन दलबीर कौर अपने भाई से मिलने पाकिस्तान गई थीं। सरबजीतसिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर और उनकी बेटियाँ स्वप्नदीप और पूनम भी उनके साथ गई थीं। पाकिस्तान से लौटने पर दलबीर कौर ने कहा उन्हें उम्मीद है कि सरबजीत की फाँसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया जाएगा।

भारत पहुँचने के बाद दलबीर कौर ने कहा कि अगर उन्हें वीजा दिया गया तो वे दोबारा पाकिस्तान जाना चाहेंगी। दलबीर ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाहौर की कोटलखपत जेल में अपने भाई से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 18 बरस बाद अपने भाई के साथ 48 मिनट गुजारे।

दलबीर ने कहा कि मैं अपने भाई को गले से नहीं लगा पाई और मेरा भाई भी अपनी बेटियों को अपने सीने से नहीं लगा पाया क्योंकि हम लोगों के बीच सलाखें थी। उसके लिए यह बहुत मुश्किल घड़ी थी, जब वह अपने परिवार के सदस्यों से मिला। वह अपने आँसुओं को बड़ी मुश्किल से रोक पा रहा था।
और भी
138 के हबीब मियाँ का सम्मान
...ताकि बच्चे माओवादियों से बचें
हत्या के मामले में आईएएस घेरे में
इंटरनेट लॉटरी कांड का सदस्य गिरफ्तार
अब राजनीति में नहीं आऊँगा-अमिताभ
कश्मीर में गिलानी फिर नजरबंद