मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
138 के हबीब मियाँ का सम्मान
राजस्थान के सबसे बुजुर्ग 138 वर्ष के हबीब मियाँ को कल जयपुर में एक समारोह में सम्मानित किया जायेगा। स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया लेडिज क्लब की अध्यक्ष बीना सोनी ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि 138 साल पूरे कर चुके हबीब मियाँ को सम्मानित कर उनका क्लब अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के उप महाप्रबंधक वाईपी सोनी हबीब मियाँ को ग्‍यारह हजार रूपए नकद, प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि जयपुर के बाशिन्दे हबीब मियाँ 20 मई को अपना 139वाँ जन्मदिन मनाएगें।
और भी
...ताकि बच्चे माओवादियों से बचें
हत्या के मामले में आईएएस घेरे में
इंटरनेट लॉटरी कांड का सदस्य गिरफ्तार
अब राजनीति में नहीं आऊँगा-अमिताभ
कश्मीर में गिलानी फिर नजरबंद
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर