मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डोडा में शीर्ष लश्कर आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्वयंभू पाकिस्तानी शीर्ष कमांडर मारा गया और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के एक संयुक्त दल ने जिले के कीथर क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वहाँ छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें लश्कर का जिला कमांडर अबु हमजा मारा गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी किकेरसिंह भी शहीद हो गया।

सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल से एक एके-56 राइफल और एक मैंगजीन बरामद की गई है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।
और भी
हत्या के मामले में आईएएस घेरे में
इंटरनेट लॉटरी कांड का सदस्य गिरफ्तार
अब राजनीति में नहीं आऊँगा-अमिताभ
कश्मीर में गिलानी फिर नजरबंद
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर
पहली केमल मिल्क डेयरी बीकानेर में