मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हत्या के मामले में आईएएस घेरे में
बाल धावक बुधियासिंह के कोच बिरंचीदास की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने वाणिज्य और परिवहन विभाग के मुख्य सचिव प्रियव्रत पटनायक से पूछताछ की।

पुलिस आयुक्त विनय बेहेरा के कार्यालय के कक्ष में उनसे पूछताछ की गई। सह आरोपी अखता बेहेरा उर्फ छागला ने पूछताछ के दौरान बार-बार पटनायक का नाम लिया था। पटनायक कबूल कर चुके हैं कि उनकी पिछले 13 साल से बिरंचीदास से घनिष्ठता थी।

बेहेरा ने बाद में बताया कि पटनायक ने एल्बम गर्ल लेसली त्रिपाठी के मसले को सुलझाने के लिए बिरंचीदास और एक बार राजा आचार्य से मुलाकात करने की बात कबूल की है।

लेसली ने गैंगस्टर राजा आचार्य के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव डालता रहा था और उसने इनकार करने पर गंभीर परिणाम की चेतावनी दी थी।

पटनायक ने पूछताछ में बताया कि लेसली के पिता इस मामले में मध्यस्थता कराने के लिए उनके पास आए थे। इस बाद उन्होंने 16 मार्च को बिरंचीदास के साथ जूडो एसोसिएशन हॉल में राजा आचार्य के साथ तीस मिनट तक मुलाकात की थी। चूँकि बिरंची राजा आचार्य को जानते थे, इसलिए वह राजा आचार्य से हॉल में मिले।

उन्‍होंने कहा था कि वह पुलिस आयुक्त के कार्यालय में इसलिए आए हैं क्योंकि पुलिस ने हत्या के मामले में उनसे सहयोग माँगा है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह पुलिस को हर तरह का सहयोग करेंगे।
और भी
इंटरनेट लॉटरी कांड का सदस्य गिरफ्तार
अब राजनीति में नहीं आऊँगा-अमिताभ
कश्मीर में गिलानी फिर नजरबंद
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर
पहली केमल मिल्क डेयरी बीकानेर में
बंगाल में कानून व्यवस्था बदतर-सोनिया