मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इंटरनेट लॉटरी कांड का सदस्य गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इंटरनेट लॉटरी से जुड़े अन्तरराष्ट्रीय गिरोह के सदस्य नाईजीरिया के डेविस ईगो को गिरफ्तार किया है।

एसओजी इस सम्बध में अब तक 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसओजी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डेविस इगो को मुम्बई में हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया गया।

डेविस ईगो लम्बे समय तक दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में रहकर इंटरनेट लॉटरी कांड से जुड़ा रहा। डेविस एक महिने का वीजा लेकर फरवरी 2006 में भारत आया था।

वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद डेविस अवैध रूप से मुम्बई और दिल्ली रहकर कम्प्यूटर के माध्यम से इस अवैध कारोबार से जुड़ा रहा।

एसओजी सूत्रों के अनुसार इस सम्बध में अभी तक 22 अभियुक्तों को गिरफतार किया जा चुका है। इसमें से 11 न्यायिक हिरासत में जबकि 11 पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं।
और भी
अब राजनीति में नहीं आऊँगा-अमिताभ
कश्मीर में गिलानी फिर नजरबंद
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर
पहली केमल मिल्क डेयरी बीकानेर में
बंगाल में कानून व्यवस्था बदतर-सोनिया
कर्नाटक-कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा