मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब राजनीति में नहीं आऊँगा-अमिताभ
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने राजनीति में दोबारा आने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों के राजनीतिक विभाजन की वजह से उन्हें लोकसेवक के तौर पर अपनी पारी का अंत करना पड़ा।

अपने ताजा ब्लॉग में बिग बी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान असम की एक घटना ने उन्हें राजनीति में करियर के विचार को छोड़ने को बाध्य कर दिया।

उन्होंने लिखा राजनीति से मेरा हटना उस घटना से नियंत्रित हुआ। यही कारण है कि मुझे उस क्षेत्र में फिर से नहीं जाना चाहिए। यदि मैं ऐसा करता हूँ तो मैं खुद से और अपनी सबसे बड़ी पूँजी अपने प्रशंसकों से विश्वासघात करूँगा।

अमिताभ ने लिखा कि इलाहाबाद में 1984 में चुनाव प्रचार के दौरान परिवारों में राजनीतिक बँटवारा हो गया। महिलाएँ उनके पक्ष में मतदान कर रही थीं, जबकि पुरुष उनके विरोधी के पक्ष में। लेकिन राजनीति छोड़ने का फैसला करने में जो निर्णायक कारक रहा वह है असम की घटना।

अमिताभ के अनुसार असम में विधानसभा चुनाव का प्रचार करने के लिए मुझे पार्टी (कांग्रेस) ने वहाँ भेजा। निर्णय में गड़बड़ी ने गलत स्थान पर मेरे हेलिकॉप्टर को उतरने को बाध्य किया। यह क्षेत्र विपक्षियों का गढ़ था। तुरंत प्रतिक्रिया हुई। पायलट की सलाह पर हम तुरंत वहाँ से रवाना होने लगे। जैसे ही मैं विमान में बैठा कि एक छात्र ने घेरा तोड़ दिया और मेरे पास दौड़कर आया और शीशे की खिड़की पर उसने जोरदार मुक्का मारा और मुझे एक कागज सौंपा।

इसमें लिखा था कि मिस्टर बच्चन मैं आपका जबरदस्त प्रशंसक हूँ, लेकिन मैं विरोधी पार्टी के साथ हूँ। कृपया यह राज्य छोड़ दें। आप मेरा जीना दुश्वार कर रहे हैं क्योंकि मेरी दो इच्छाएँ हैं, लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि मैं किधर जाऊँ।
और भी
कश्मीर में गिलानी फिर नजरबंद
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर
पहली केमल मिल्क डेयरी बीकानेर में
बंगाल में कानून व्यवस्था बदतर-सोनिया
कर्नाटक-कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा
1.42 करोड़ के सोने पर हाथ साफ