मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर में गिलानी फिर नजरबंद
हुर्रियत कांफ्रेंस एचसी से अलग हुए धडे़ के नेता सैयद अलीशाह गिलानी को मतदान के बहिष्कार के मुद्दे पर मुस्लिम उलेमाओं से मिलने से रोकने के लिए सोमवार को फिर से नजरबंद कर दिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने गिलानी को घर में नजरबंद करने की पुष्टि की है। हुर्रियत के प्रवक्ता अयाज अकबर ने बताया कि सुबह 10.45 बजे हैदरपोरा स्थित उनके निवास पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी ने गिलानी को सूचित किया कि उन्हें घर में नजरबंद किया गया है और आगामी आदेश तक वह घर से बाहर नहीं जा सकते। अकबर ने बताया कि हुर्रियत के चुनाव बहिष्कार के आह्वान के संबंध में गिलानी को मुस्लिम उलेमाओं से मिलना था।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण कर चुके आतंकवादियों के आतंकवाद विरोधी समूह के जनाधार वाले सुम्बाल सहित तीन स्थानों पर गिलानी की चुनाव विरोधी रैलियों की सफलता को देखते हुए उनके आंदोलन को दबाने के लिए उनकी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालाँकि उन्होंने कहा कि गिलानी और अन्य नेताओं का कश्मीर घाटी में चुनाव विरोधी अभियान जारी रहेगा।
और भी
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढेर
पहली केमल मिल्क डेयरी बीकानेर में
बंगाल में कानून व्यवस्था बदतर-सोनिया
कर्नाटक-कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा
1.42 करोड़ के सोने पर हाथ साफ
कमल हसन के दस अवतार