जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के एक स्वयंभू कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस ने बताया कि सेना पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान सुरक्षा बलों के साथ यह गोलीबारी हुई। यह संयुक्त अभियान सोमवार सुबह श्रीनगर गुलमर्ग मार्ग पर पल्हालन पत्तन में चलाया गया था।
|