आभूषण निर्माण कंपनी में काम करने वाली एक महिला ने कथित रूप से 1.42 करोड़ रुपए कीमत का सोना एवं अन्य जेवर चुरा लिए।
जाँच अधिकारी एएम गौड़ ने बताया कि कांदिवली में अकुर्ली औद्योगिक क्षेत्र की एक आभूषण निर्माण इकाई में काम करने वाली प्रतिभा कारपे कल दोपहर करीब दो बजे तैयार जेवर और सोना चुराकर गायब हो गई। पुलिस इस बारे में जानकारी नहीं दे पाई कि महिला की उम्र कितनी है और वह कितने दिनों से वहाँ काम कर रही थी।
|