मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कमल हसन के दस अवतार
भारतीय सुपरस्टार कमल हसन के प्रशंसक अब उन्हें उनकी नई फिल्म ‘दशावतारम’ में एक साथ दस चरित्र निभाते हुए देख सकेंगे।

मीडिया से रूबरू होते हुए कमल ने बताया कि दस अवतारों के चरित्र वाली यह फिल्म उनके सबसे अधिक महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। हसन ने बताया कि मैं पहली बार एक साथ दस किरदारों को पर्दे पर निभा रहा हूँ, जो मेरे लिए बेहद नया अनुभव है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में एक साथ दस किरदारों को निभाने में उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा पर इसकी पटकथा इतनी मजेदार थी कि मजे-मजे में उन्हें किसी कठिनाई का पता ही नहीं पड़ा।

इतना ही नहीं, कमल ने इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ इस फिल्म की पटकथा व डायलॉग्स भी लिखे हैं। हाल ही में इसके संगीत की रिलीज के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ हॉलीवुड अभिनेता जैकी चेन भी पहुँचे थे।
और भी
मायावती सरकार का नया कारनामा
भारत में दो हिन्दुस्तान-राहुल गाँधी
अभयारण्य में दो गैंडों की मौत
किन्नर बनना चाहते हैं सुरक्षा गार्ड
आलोचना नई बात नहीं-अमिताभ
बेटों ने माँ को मौत के घाट उतारा