योग गुरू बाबा रामदेव ने विद्यालयों में यौन शिक्षा का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि ऐसी शिक्षा से लड़के-लड़कियाँ उस उम्र में रास्ता भटक सकते हैं, जिस उम्र में नैतिकता को नियंत्रण में रखना चाहिए।
दो दिवसीय योग शिविर के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बाबा ने कहा कि विद्यालयों में यौन शिक्षा के लिए सरकार की योजना से लड़के और लड़कियाँ रास्ता भटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को इसके बजाय नैतिकता और अच्छे व्यवहार की शिक्षा मिलनी चाहिए।
|