मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बेटों ने माँ को मौत के घाट उतारा
उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में तीन भाइयों ने मिलकर आज अपनी माँ की हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक नगर विजय भूषण ने बताया कि सैक्टर नौ के एक मकान में रनबीरसिंह अपनी पत्नी शशि और तीन पुत्रों के साथ रहता था। तीनों भाइयों की बहन रेणु पिछले काफी समय से ऊपरी हवा की चपेट में थी। इसी को लेकर घर में पूजा रखी गई थी।

भूषण ने बताया कि पूजा के दौरान 60 वर्षीया शशि पर असर हुआ और वह झूमने लगी। अपनी माँ की हालत देख तीनों पुत्रों ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई से शशि बेहोश हो गई और कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि माँ की मौत के बाद भाइयों ने अपनी बहन रेणु को बुलाया और उसकी भी पिटाई शुरु कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर तीनों भाई नवनीत, रोहित और अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसियों ने बताया कि यह परिवार काफी सुशिक्षित है और बौद्ध धर्म को मानता है। परिवार का मुखिया रणबीरसिंह और एक बेटा इंजीनियर है, जबकि एक अन्य बेटा मेडिकल का छात्र है। तीसरा बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ रहा है।
और भी
सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
आतंकवादियों के पास मतदाता पहचान पत्र
हैप्पी बर्थ डे शेरू...  
गृहमंत्री के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत
जैकी चैन हुए अमिताभ के कायल
बाल-बाल बचीं मुख्‍यमंत्री वसुंधरा