मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हैप्पी बर्थ डे शेरू...
चिड़ियाघर में मना शेर शिशिर का जन्मदिन
WDWD
देश में तेजी से घटते बाघों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए राजधानी में स्थित चिड़ियाघर प्रशासन ने अब उनके जन्मदिन मनाने का फैसला किया है। उड़ीसा के नंदनकानन चिड़ियाघर से आए बाघ शिशिर का जन्मदिन 24 अप्रैल को धूमधाम से मनाया गया। शिशिर अपनी उम्र के 5वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।

शिशिर का जन्मदिन लखनऊ प्राणि उद्यान में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों को समर्पित किया गया, जिससे बच्चों में वन्य जीवों के प्रति रुझान एवं जागरूकता उत्पन्न हो।

इस अवसर पर बच्चों के लिए एक पोस्टर ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता बारादरी में सम्पन्न हुई। प्राणि उद्यान की निदेशक रेणुसिंह ने कहा कि अब चिड़ियाघर दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षण संस्थान का काम भी करेगा। यहाँ बाघ के अलावा हाथी, गैंडा, दरियाई घोड़ा और जिराफ आदि के जन्मदिन भी मनाए जाएँगे और लोगों को उनके जीवन पर छाए संकट के प्रति आगाह किया जाएगा।

उत्तर भारत के इस सबसे पुराने चिड़ियाघर में इस समय करीब 800 वन्य जीव हैं, जिनमें बाघ, चिंपाजी और जिराफ आदि सबसे लोकप्रिय हैं। यहाँ इस समय पाँच बाघ हैं, जिनमें तीन शाही बंगाल बाघ और दो सफेद बाघ हैं।
प्राणि उद्यान की रेणुसिंह ने बताया कि शिशिर बाध बाघिन ईप्सिता के साथ नंदनकानन चिड़ियाघर से लम्बी यात्रा तय करके 5 अक्टूबर, 2007 को लखनऊ प्राणि उद्यान पहुँचा था। शिशिर बाघ का जन्म 24 अप्रैल 2004 को नंदनकानन चिड़ियाघर में हुआ था।

भारतीय बाघ का वजन 175 किलोग्राम से 225 किलोग्राम तक होता है। चिड़ियाघरों में यह लगभग 20 वर्ष तक जीवित रहते हैं। सम्पूर्ण भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, चीन, सुमात्रा तथा साइबेरिया में यह पाए जाते हैं। मुख्य रूप से यह मध्यम एवं बड़े जन्तुओं का शिकार करके अपना भोजन प्राप्त करते हैं। इनका गर्भकाल 103 से 105 दिन तक होता है तथा एक बार में 2-3 शावकों को जन्म देते हैं। यह भारत का राष्ट्रीय वन्य पशु है।

शिशिर के जन्मदिन के बाद सफेद बाघ आर्यन का तीन जुलाई को, फिर शिशिर के साथ रहने वाली तीन वर्षीय ईप्शिता का जन्मदिन 24 जुलाई को मनाया जाएगा। उसके बाद आर्यन के साथ रहने वाली आठ वर्षीय सोना का जन्मदिन 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि हाल में चिड़ियाघर ने महत्त्वपूर्ण और संकटग्रस्थ वन्य जीवों के जन्मदिन मनाने की श्रृंखला में सबसे पहले चिंपाजी का जन्मदिन समारोह मनाया था। स्वीडन में पैदा हुए और कर्नाटक के मैसूर चिड़ियाघर में पले-बढ़े 16 साल के चिंपाजी पिछले साल अगस्त में यहा आए थे।

WDWD
लखनऊ चिड़ियाघर में सबसे पहले मादा चिंपाजी निकिता का जन्मदिन 11 फरवरी को मनाया गया था। उसके बाद 19 मार्च को उसके साथी जैसन का जन्मदिन मनाया गया। जब इन दोनों का जन्मदिन यहाँ मना तो दर्शकों की भारी भीड़ को तो वन्य जीवों की घटती संख्या और संकट के बारे में विस्तृत जानकारी दी ही गई। विकलांग और मूक-बधिर बच्चों ने बर्थ-डे पार्टी में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाकर निभाकर सबको चौंका दिया। इन बच्चों ने वन्य जीवों की रक्षा का सामूहिक रूप से संकल्प भी यहाँ लिया और दर्शकों को भी इसकी शपथ दिलाई।

रेणुसिंह के अनुसार 31 मई को कोलकता से आए अनुभव जिराफ का जन्मदिन मनाया जाएगा। 4 सितंबर को उसकी हमसफर मादा जिराफ सुजाता का जन्मदिन मनाया जाएगा। सुजाता का नाम तो मुख्यमंत्री मायावती ने अपने पिछले कार्यकाल में स्वंय रखा था, जबकि अनुभव का नाम पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने रखा था।
वीडियो देखें
और भी
गृहमंत्री के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत
जैकी चैन हुए अमिताभ के कायल
बाल-बाल बचीं मुख्‍यमंत्री वसुंधरा
सांसद बनना चाहते हैं गोपीनाथ मुंडे
युवराज शब्द अपमानजनक-राहुल
बस-जीप टक्कर में छह मरे