मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गृहमंत्री के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार की रात को एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामविचार नेताम के पुत्र सूर्यप्रकाश नेताम की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि भोपाल में अध्ययनरत 16 वर्षीय सूर्यप्रकाश अपने तीन साथियों के साथ कार से इंदौर जा रहा था। इसी दौरान रात लगभग 10 बजे सीहोर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सोंडा नदी के पुल से उनकी कार असंतुलित होकर लगभग 100 फीट गहरे खड्ड में जा गिरी।

इस हादसे में कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे ग्रामीणों की मदद से सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहाँ देर रात चिकित्सकों ने सूर्यप्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

अंबिकापुर से मिली सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के वाड्रफनगर निवासी सूर्यप्रकाश भोपाल में अध्ययनरत था।

सूर्यप्रकाश का शव मध्यप्रदेश शासन के हेलीकाप्टर से गृहग्राम सनावल भेजा जा रहा है। इस दुर्घटना के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को होने वाला भारतीय जनता पार्टी का संभागीय सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है।

इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सूर्यप्रकाश के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चौहान ने नेताम को भेजे अपने शोक संदेश में उनके युवा पुत्र की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
और भी
जैकी चैन हुए अमिताभ के कायल
बाल-बाल बचीं मुख्‍यमंत्री वसुंधरा
सांसद बनना चाहते हैं गोपीनाथ मुंडे
युवराज शब्द अपमानजनक-राहुल
बस-जीप टक्कर में छह मरे
हजारों किसान कर्ज माफी के पात्र