मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जैकी चैन हुए अमिताभ के कायल
ममूटी हुए कमल हासन पर फिदा
अपनी फिल्मों में हमेशा नए-नए प्रयोग करने के लिए मशहूर अभिनेता कमल हासन की 'दशावतारम' फिल्म देखने के बाद एक्शन हीरो जैकी चैन बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन तथा मलयाली फिल्म अभिनेता ममूटी हैरत में पड़ गए। जैकी अमिताभ के कायल हुए तो ममूटी कमल हासन पर फिदा हुए बगैर नहीं रहे।

सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु के चेन्नई शहर में फिल्म का एक विशेष प्रदर्शन किया गया था। कमल हासन की फिल्म को अमिताभ बच्चन, जैकी और ममूटी ने देखा।

फिल्म देखने के बाद वे उनके अभिनय की विविधता को देखकर चकित रह गए। इस फिल्म में कमल हसन ने भिन्न- भिन्न तरह की दस भूमिकाएँ अदा की है।

सूत्रों ने बताया कि कमल हासन ने फिल्म में अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश से लेकर 12वीं सदी के वैष्णव संत तक की भूमिका को निभाया है।

हाल ही में फिल्म के कुछ अंश देखने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करूणानिधि भी कमल हसन की इस भूमिका से आश्यर्चचकित है।
और भी
बाल-बाल बचीं मुख्‍यमंत्री वसुंधरा
सांसद बनना चाहते हैं गोपीनाथ मुंडे
युवराज शब्द अपमानजनक-राहुल
बस-जीप टक्कर में छह मरे
हजारों किसान कर्ज माफी के पात्र
लश्कर आतंकवादी ने हथियार डाले