राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शनिवार को यहाँ उस समय बाल-बाल बच गईं, जब उनके हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी आ जाने के कारण आपात स्थिति में सनावद थाने के भानभरण गाँव में एक खेत में उतारना पड़ा।
अधिकृत सूत्रों के अनुसार वसुंधरा राजे आज दोपहर हेलिकॉप्टर से खंडवा जिले के ओंकारेशवर गईं और ज्यार्तिलिंग की पूजा-अर्चना करने के बाद हेलिकॉप्टर से बुरहानपुर जिले के इच्छापुर में देवी दर्शन के लिए रवाना हुईं, लेकिन इसी बीच हेलिकॉप्टर में खराबी आ जाने के कारण पायलट को उनका हेलिकॉप्टर भानभरण गाँव में आपात स्थिति में एक खेत में उतारना पड़ा।
इस घटना की सूचना मिलते ही खंडवा कलेक्टर एसबी सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केडी पराशर तुरंत भानभरण गाँव पहुँचे और उन्होंने वसुंधरा को सड़क मार्ग से इंदौर के लिए रवाना किया। वसुंधरा का हेलिकॉप्टर खेत में ही खड़ा है तथा उसके लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। (भाषा)
|