महज दो दिन पहले अपनी माँगों से भाजपा नेतृत्व को झुकाने वाले पार्टी नेता गोपीनाथ मुंडे ने सांसद बनने की इच्छा जताई है।
मुंडे ने श्रीक्षेत्र भगवानगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरी हार्दिक इच्छा है कि मैं संसद सदस्य के रूप में दिल्ली जाऊँ। लोगों के आशीर्वाद से ही मैं ऐसा कर पाऊँगा।
पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ अपने गतिरोध के बाद सार्वजनिक तौर पर पहली बार बोलते हुए मुंडे ने कहा कि वे अपने भविष्य की योजना में जरूर कामयाब होंगे।
|